सोना और चांदी — भारत के हर घर की पहचान, हर माँ की सलाह और हर निवेशक का भरोसा। पर अब हालात कुछ अलग हैं। आज सोना ₹13,860 प्रति तोला और चांदी ₹1,34,000 प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। यह सिर्फ एक बाजार उछाल नहीं, बल्कि एक आर्थिक संकेत है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था किसी नए मोड़ पर खड़ी है। कभी जो ‘बोरिंग’ एसेट कहा जाता था, वही अब निफ्टी 50 को पछाड़ कर सबसे बेहतर रिटर्न दे रहा है।
Gold की चमक के पीछे की असली कहानी
इतिहास गवाह है कि जब भी दुनिया में किसी करेंसी पर भरोसा कम हुआ, लोगों ने सोने की शरण ली। पहले हर नोट के पीछे सोने का बैकअप होता था। 1971 के बाद यह लिंक टूटा जरूर, लेकिन लोगों के दिलों से सोने पर भरोसा कभी नहीं टूटा। जब भी डॉलर या अन्य करेंसी अस्थिर होती हैं, निवेशक गोल्ड खरीदते हैं क्योंकि यह करेंसी से स्वतंत्र (currency agnostic) एसेट है। यही कारण है कि जब विश्व अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल होती है, गोल्ड के दाम उछलने लगते हैं।
चीन और भारत का बढ़ता गोल्ड स्टॉक
दुनिया के सबसे बड़े देशों ने भी गोल्ड को अपने रिज़र्व में बढ़ाया है। चीन का गोल्ड स्टॉक पिछले सालों में कई गुना बढ़ गया है, और भारत ने भी अपने सोने के भंडार को 2020 के 650 टन से बढ़ाकर 2025 में 880 टन तक पहुंचा दिया है। इससे साफ है कि सरकारें भी अब गोल्ड को “Safe Asset” (सुरक्षित संपत्ति ) मानकर चल रही हैं।
चांदी: सोने का छोटा भाई, पर बड़ा खिलाड़ी
जहां सोना सुरक्षित एसेट माना जाता है, वहीं चांदी की डिमांड इंडस्ट्री से आती है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, स्मार्टफोन्स, मेडिकल डिवाइस और वाटर प्यूरिफिकेशन सिस्टम — हर जगह सिल्वर की जरूरत होती है। यही वजह है कि 2020 में ₹40,000 प्रति किलो से अब ₹1,34,000 तक पहुंच गया है। इंडस्ट्रियल डिमांड इसे मजबूती दे रही है और यह भविष्य में और भी बढ़ सकता है।
गोल्ड-टू-सिल्वर रेश्यो क्या बताता है?
इतिहास में औसतन 67 आउंस(Ounce) सिल्वर से 1 आउंस(Ounce) गोल्ड खरीदा जा सकता था, लेकिन आज यह रेश्यो(Ratio) लगभग 92:1 है। इसका मतलब या तो गोल्ड ओवरप्राइस्ड है या सिल्वर अंडरप्राइस्ड। यह रेश्यो अक्सर बताता है कि आर्थिक अस्थिरता बढ़ रही है — जब लोग सोने की ओर भागते हैं, तो यह अनुपात बढ़ जाता है।
क्या अभी सोना-चांदी खरीदना सही रहेगा?
लंबी अवधि के नजरिए से हां! पिछले 10 सालों में गोल्ड ने 15% से अधिक वार्षिक रिटर्न दिया है, जबकि निफ्टी 50 ने लगभग 13.5%। यानी गोल्ड सिर्फ सुरक्षित नहीं, बल्कि फायदे का सौदा भी साबित हुआ है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हर निवेशक के पोर्टफोलियो का 10-20% हिस्सा गोल्ड या सिल्वर में होना चाहिए, उम्र और जोखिम सहनशक्ति के अनुसार।
निवेश के आधुनिक तरीके: ज्वेलरी नहीं, डिजिटल गोल्ड और ETF
ज्वेलरी खरीदना अब निवेश नहीं, खर्चा माना जाता है — क्योंकि मेकिंग चार्ज, टैक्स और प्यूरिटी का असर आपके असली रिटर्न को घटा देता है।
आज के समय में बेहतर विकल्प हैं:
- डिजिटल गोल्ड (Digital Gold): Paytm, Tanishq, या Groww जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आप छोटे-छोटे अमाउंट में डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं।
- गोल्ड ETF और म्यूचुअल फंड्स: (Gold ETFs and Mutual Funds): SBI Gold Fund, Nippon Gold ETF, HDFC Gold ETF जैसे फंड्स सुरक्षित और पारदर्शी हैं। ये बाजार खुला रहने तक खरीदे या बेचे जा सकते हैं।
- सिल्वर ETF (Silver ETF): 2022 से भारत में उपलब्ध हैं और इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने के साथ इनका ग्रोथ पोटेंशियल भी ऊंचा है।
सावधानी भी जरूरी
गोल्ड और सिल्वर भले ही सेफ एसेट्स हों, लेकिन ये फिक्स्ड रिटर्न नहीं देते। इनमें उतार-चढ़ाव आते हैं, खासकर जब वैश्विक बाजार अस्थिर होता है। इसलिए इन्हें एक एसआईपी के रूप में धीरे-धीरे खरीदना समझदारी है — जैसे हर महीने थोड़ी राशि निवेश करें ताकि प्राइस एवरेजिंग का फायदा मिले।
निष्कर्ष: सोना-चांदी सिर्फ गहना नहीं, भविष्य की ढाल
आज की अस्थिर दुनिया में गोल्ड और सिल्वर सिर्फ मेटल नहीं, बल्कि आर्थिक सुरक्षा का प्रतीक बन चुके हैं। जब करेंसी (Currency) और बाजार डगमगाते हैं, यही दो एसेट हमें स्थिरता देते हैं। अगर समझदारी से निवेश किया जाए — डिजिटल गोल्ड या ईटीएफ के माध्यम से — तो ये न केवल सुरक्षित रहेंगे बल्कि समय के साथ आपकी संपत्ति को और बढ़ाएंगे।