RBI का नया चेक क्लियरिंग सिस्टम: अब चेक आपके खाते में उसी दिन होंगे क्रेडिट

नया चेक क्लियरिंग सिस्टम: एक क्रांतिकारी बदलाव

भारत में बैंकिंग प्रक्रिया हमेशा से ही धीरे-धीरे अपडेट होती रही है। पहले, अगर आपको चेक क्लियर करवाना होता था तो इसमें कम से कम एक हफ्ता लग जाता था। चेक को एक जगह से दूसरी जगह भेजना, बैच में क्लियर करना और अप्रूवल प्रक्रिया पूरे समय में बाधा डालती थी। लेकिन अब आरबीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे चेक क्लियरिंग प्रक्रिया अब बहुत तेज और पारदर्शी हो जाएगी। नया सिस्टम, जिसे Continuous Clearing and Settlement on Realisation (CCSR) कहा गया है, अक्टूबर 4 से लागू हो चुका है। इसके तहत अब आपका चेक जमा करने के कुछ ही घंटों में आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। यह बदलाव दो चरणों में लागू होगा: पहला चरण अभी शुरू हो चुका है और दूसरा चरण 3 जनवरी 2026 से लागू होगा।

नया सिस्टम कैसे काम करेगा

पहले, जब किसी ग्राहक को दूसरे बैंक का चेक मिलता था, तो उसे अपने बैंक में जमा करना होता था। बैंक उस चेक को क्लियरिंग हाउस में भेजता था और ड्राई बैंक (चेक जारी करने वाले बैंक) से अप्रूवल आता था। इसी प्रक्रिया में लगभग टी+1 दिन या उससे अधिक समय लग जाता था। अब नए नियम के अनुसार, यदि आप 10:00 बजे से 4:00 बजे के बीच चेक जमा करते हैं, तो आपका चेक तुरंत स्कैन होकर इलेक्ट्रॉनिकली क्लियरिंग हाउस को भेज दिया जाएगा। ड्राई बैंक को शाम 7:00 बजे तक अप्रूवल देना होगा। यदि किसी कारण से ड्राई बैंक अप्रूवल नहीं देता, तो भी आपका पैसा उसी दिन आपके खाते में क्रेडिट माना जाएगा। 3 जनवरी 2026 से प्रक्रिया और तेज होगी। इस दिन से ड्राई बैंक को चेक जमा होने के 3 घंटे के अंदर अप्रूवल देना होगा। इसका मतलब है कि अगर आपने 11:00 बजे चेक जमा किया, तो 2:00 बजे तक आपके खाते में क्रेडिट प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

चेक क्लियरिंग प्रक्रिया का इतिहास

भारत में चेक क्लियरिंग का सफर काफी लंबा रहा है। 1950 से 1980 तक यह पूरी तरह मैनुअल और पेपर-बेस्ड था। फिजिकल चेक को बड़े शहरों में क्लियरिंग हाउस तक पहुंचाया जाता था। 1980 में MICR (Magnetic Ink Character Recognition) टेक्नोलॉजी आई, जिसने बैंक कोड, ब्रांच कोड और अकाउंट नंबर मशीन से पढ़ने की सुविधा दी। इससे मानव त्रुटियों में कमी आई और प्रोसेस तेज़ हुई। 1990 में Electronic Clearing Services (ECS) शुरू हुआ, जो बल्क ट्रांजैक्शन्स जैसे सैलरी, डिविडेंड और इंटरेस्ट पेमेंट के लिए मददगार था। 2008 में आरबीआई ने CTS (Cheque Truncation System) लागू किया। अब चेक को फिजिकली भेजने की जरूरत नहीं रही, सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक इमेज के माध्यम से क्लियरिंग किया जाने लगा।

नया सिस्टम ग्राहकों के लिए फायदे

  1. अब चेक के लिए एक-दो दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
  2. डिजिटल एफिशिएंसी बढ़ेगी, क्योंकि चेक स्कैन और इलेक्ट्रॉनिकली प्रोसेस होंगे।
  3. धोखाधड़ी की संभावना कम होगी।
  4. बैंकिंग प्रोसेस अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद होगी।

नए सिस्टम के लागू होने के साथ ही भारत का बैंकिंग सेक्टर ग्लोबल स्टैंडर्ड प्रैक्टिस की ओर कदम बढ़ा रहा है। यह परिवर्तन डिजिटल रियल टाइम पेमेंट्स के करीब लाता है और लोगों का चेक उपयोग में विश्वास बढ़ाता है |

Leave a Comment